फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में लू के असर के बीच आंधी और बारिश का कहर, अवध क्षेत्र में हुईं पांच मौतें; कई जानवरों की मौत

Tue, 26 May 2026 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Deaths due to storm: यूपी में लू के असर के बीच सोमवार देर रात अवध के क्षेत्र में आई आंधी से पांच मौत हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार 28 से मौसम फिर से बदलेगा। 
 
विज्ञापन
प्रदेश में आंधी की वजह से हुए थे कई हादसे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवध क्षेत्र में सोमवार देर रात आई आंधी-तूफान में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। मरने वालों में सीतापुर में तीन जबकि गोंडा में दो लोगों की मौत हुई है। गोंडा में अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ और दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करंट लगने से एक श्रमिक ने दम तोड़ दिया। यहां 11 मवेशियों की भी मौत हो गई। तेज आंधी के चलते सड़क और रेल यातायात भी घंटों प्रभावित रहा। वहीं सीतापुर में दो स्थानों पर दीवारें गिरने से एक महिला व बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों हादसों में चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल लू के थपेड़ों के बाद कल प्रदेश में आंधी-बारिश

नौतपा की भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे उत्तर प्रदेश को 28 मई से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलेगा। आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिमी यूपी के 23 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। इससे तापमान में अच्छी गिरावट के साथ ही तपिश से फाैरी ताैर पर राहत के आसार हैं

मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 मई को यूपी के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस बीच बुधवार के लिए बांदा, आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा, हाथरस और फिरोजाबाद में ऑरेंज अलर्ट घोषित है।

मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के जिले भीषण गर्मी की चपेट में रहे। बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई में 45.4, झांसी में 45.5, प्रयागराज में 45.4 और आगरा में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें