विभिन्न विभागों की समूह ग की प्रदेश में भर्तियों के लिए पीईटी में शामिल होना अनिवार्य है। पीईटी का आयोजन सालाना होता है। परीक्षा में मिले नंबर अगले तीन साल तक मान्य होंगे। पीईटी स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर या इसके सापेक्ष दर्ज पंजीकृत मोबाइल नंबर से भी आवेदन के लिए लॉगिन कर सकते हैं।
आयोग के अनुसार पीईटी के लिए एक जुलाई 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले व 40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पीईटी में हाईस्कूल या उसके समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पीईटी के लिए 100 नंबर की 100 सवालों की परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी। आयोग ने विस्तृत पाठ्यक्रम व अन्य सूचनाएं अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी हैं। अभ्यर्थी इसे देखकर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।