फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दशहरा, दिवाली के समय चलेंगी 52 विशेष गाड़ियां, जल्द ही जारी होगी समय-सारिणी; ये हैं संभावित रूट

Thu, 25 Sep 2025 12:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Diwali Special Trains: यूपी में दिवाली और दशहरा के मौके पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। करीब 52 गाड़ियों को चलाने की तैयारी रेलवे के द्वारा की जा रही है। 
 
विज्ञापन
ट्रेन टिकट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल 52 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। मंडल प्रशासन का कहना है कि बोर्ड से हफ्तेभर में अनुमति मिलने की संभावना है। इस कारण रूट, समयसारिणी पर मंथन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ से मुंबई और हावड़ा रूट की ट्रेनों में रिग्रेट की स्थिति है। वेटिंग टिकट तक जारी नहीं हो रहे। दिल्ली रूट की लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम, वैशाली जैसी गाड़ियों में वेटिंग 170 तक पहुंच चुकी है। मुंबई रूट की गाड़ियों में यह आंकड़ा 150 पार कर गया है। ऐसे में त्योहारों पर सफर करने वाले यात्रियों को खासा संकट झेलना पड़ रहा है।

इन रूटों पर चलेंगी ट्रेनें
मंडल प्रशासन ने जिन 52 स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है, वे दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, पटना, हावड़ा, जयपुर और अहमदाबाद समेत कई प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में जनरल से लेकर एसी कोच तक की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


सर्कुलर ट्रेनें भी चलेंगी
लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों के अलावा छोटी दूरी के यात्रियों के लिए सर्कुलर ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। मसलन, लखनऊ से बाराबंकी के रास्ते अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी होकर वापस लखनऊ लौटने वाली गाड़ियां। इससे लोकल यात्रियों को भी राहत मिलेगी।

भेजा गया प्रस्ताव
त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 52 स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही संचालन शुरू कर दिया जाएगा।- कुलदीप तिवारी, सीनियर डीसीएम, उत्तर रेलवे
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें