फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 18 वर्ष से कम उम्र वाले 455 लोग बन गए मतदाता, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगरा जिले में बड़ी लापरवाही

Thu, 18 Dec 2025 10:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़ी लापरवाही सामने आई है। 18 वर्ष से कम उम्र के 455 लोगों को मतदाता बना दिया गया। शिक्षक निर्वाचन चुनाव अभियान समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र आगरा जिले में 18 से कम उम्र वालों को भी मतदाता बना दिया गया। ऐसे 455 नाम सामने आए हैं। शिक्षक/स्नातक निर्वाचन चुनाव अभियान समिति ने मुख्य चुनाव आयुक्त उप्र को इस संबंध में पत्र भेजा है। समित ने कहा कि अयोग्य को मतदाता बनाए जाने से स्पष्ट है कि इसमें बड़े पैमाने पर लापरवाही की गई है।

विज्ञापन


इसमें तत्काल सुधार किया जाए। जो योग्य हों केवल उनको ही मतदाता बनाया जाए। ये भी जांच की जाए कि इन नामों को किसी साजिशन तो नहीं जोड़ा गया। जो अधिकारी-कर्मचार या अन्य लोग हों उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। समिति पत्र के साथ मतदाता सूची भी भेजी है। जिसमें इन सभी नामों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें