घुसपैठ की आशंका में नेपाल से लगते उत्तर प्रदेश के महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी में भी अलर्ट जारी किया गया है।
एसएसबी मुख्यालय से जो सूचना मिली है उसके अनुसार 33 से 37 बांग्लादेशी व पाकिस्तानी नेपाल में मौजूद हैं। सभी घुसपैठ की फिराक में हैं। इसलिए नेपाल सीमा पर चौबीस घंटे की गश्त बढ़ाई गई है।-
गंगा सिंह, कमांडेंट 42 बटालियन, एसएसबी