फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शुक्रवार को 291 नए मरीज मिले, 53 संक्रमितों की मौत, लखनऊ छोड़कर अन्य जिलों में 200 से कम केस

Fri, 18 Jun 2021 09:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश भर में 2,91,123 कोविड सैंपल की जांच की गई। इनमें से एक लाख 30 हजार आरटीपीसीआर व अन्य एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। इस तरह अब तक 5,47,27,119 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: कोविड जांच केंद्र पर सैंपल लेने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में लगातार गिरावट हो रही है। लखनऊ छोड़ अन्य जिलों में एक्टिव केस 200 से कम हो गई है। शुक्रवार को 291 नए मरीज मिले हैं। जबकि 774 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश भर में 2,91,123 कोविड सैंपल की जांच की गई। इनमें से एक लाख 30 हजार आरटीपीसीआर व अन्य एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। इस तरह अब तक 5,47,27,119 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना के कुल 5,343 एक्टिव केस हैं। इनमें से 3,350 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.1 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 98.4 प्रतिशत है। शुक्रवार को लखनऊ में 30, प्रयागराज में 22, मेरठ में 13, मथुरा में 12, मुजफ्फरनगर व लखीमपुर खीरी में 11-11 और गौतमबुद्ध नगर में 10 मरीज मिले हैं। जबकि अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 53 संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से लखनऊ में नौ, शाहजहांपुर में सात, अयोध्या में पांच, लखीमपुर में चार और मेरठ में तीन लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य जिलों में कहीं एक तो कहीं दो संक्रमितों की मौत हुई है। 

कोरोना के लक्षण हों तो आरटीपीसीआर जांच जरूरी
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अभी जारी रहेगा। निगरानी समितियां घर-घर जाकर संक्रमितों को चिह्नित कर रही है। लक्षण होने पर संबंधित व्यक्तियों को एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। यही नहीं अगर एंटीजन टेस्ट निगेटिव आ रहा है और लक्षण हैं तो उनका आरटीपीसीआर टेस्ट जरूर किया जाएगा। संबंधित को मेडिकल किट भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2,06,67,368 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 39,47,686 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 प्लस आयु वर्ग में 51,81,481 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जून में एक करोड़ टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें