गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग के मुताबिक उनके क्षेत्र में 32 करोड़ रुपये की लागत से 3 बिजली घरों को बनाया जाएगा। आठ करोड़ रुपये से मुर्दहिया इंदिरा नगर और 12-12 करोड़ से पपनामऊ व भैसोरा में नए बिजलीघर बनेंगे।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल का कहना है कि बिजली व्यवस्था के आधुनिकीकरण के तहत राजधानी लखनऊ की बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नए बिजलीघरों को बनाने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। इन
बिजलीघरों के बनने से शहर से गांव तक उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था सुधरेगी।