गोरखपुर में एसपी एलआईयू अशोक कुमार को उप्र पावर कारपोरेशन भेजा गया है। प्रतीक्षारत चल रहे चंद्रकांत मीना को कानपुर नगर का एसपी एलआईयू बनाया गया है। डीजीपी मुख्यालय में एएसपी रोहन झा को साइबर क्राइम मुख्यालय भेजा गया है। गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी की प्रभारी सेनानायक निहारिका शर्मा को सेनानायक बना दिया गया है।
बिजनौर में एएसपी संजीव कुमार बाजपेई को 43वीं वाहिनी पीएसी एटा का सेनानायक बनाया गया है। पीटीएस गोरखपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार प्रथम को प्रधानाचार्य बना दिया गया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एएसपी बृजेश कुमार गौतम को पुलिस मुख्यालय में एसपी क्राइम बनाया गया है। बस्ती में एएसपी ओमप्रकाश सिंह प्रथम को पुलिस मुख्यालय में एसपी लॉजिस्टिक्स बनाया गया है। मिर्जापुर में एएसपी ओमप्रकाश सिंह द्वितीय को पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून-व्यवस्था बनाया गया है।
सीतापुर स्थित सेंट्रल रिजर्व में एएसपी अजीजुल हक को पुलिस मुख्यालय में एसपी बनाया गया है। बिजनौर में एएसपी विनय कुमार सिंह को एटीएस की स्पॉट टीम का एसपी बनाया गया है। आजमगढ़ स्थित 20वीं वाहिनी पीएसी के उपसेनानायक अशोक कुमार को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में एसपी के पद पर भेजा गया है। प्रतापगढ़ में एएसपी संजय राय को अयोध्या का एसपी एलआईयू बनाया गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त आनंद कुमार द्वितीय को बरेली का एसपी एलआईयू बनाया गया है। गोरखपुर में एएसपी संजय कुमार द्वितीय को एसपी के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।