फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खत्म हुआ टीईटी पास शिक्षामित्रों का 24 दिन से चल रहा धरना, सीएम के ओसडी से मिलने के बाद हुआ फैसला

Thu, 19 Jun 2025 07:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Shikshamitras: बीते 24 दिनों से टीईटी पास शिक्षामित्रों का धरना आज से खत्म हो गया। यह प्रतिभागी बीते कुछ समय से सीएम से मिलने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
प्रदर्शन में मौजूद शिक्षामित्र। फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी से मुलाकात में आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया। शिक्षा मित्र स्थाईकरण करने, विभागीय टेट करवाने, सम्मानजनक मानदेय और समान सुविधाएं और अंतर्जनपदीय महिलाओं का स्थानांतरण शिडयूल आदि की मांग के लिए बीते 24 दिन से ईको गार्डेन में धरना दे रहे थे।

विज्ञापन


शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह की अगुवाई में विकास शर्मा और शालिनी शुक्ला को प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री आवास ले जाकर मुख्यमंत्री के ओएसडी एनके चौहान से मुलाकात कराई। मुख्यमंत्री के मौजूद न होने की वजह से उनके ओएसडी ने टीईटी शिक्षामित्रों की समस्याओं और मांगों की विस्तार से जानकारी ली। 

गुडडू सिंह ने बताया कि उन्होंने नीतिगत तरीके से निवारण करने पर संस्तुति की और मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें