फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 23 जेलरों के तबादले, चंद्र प्रताप त्रिपाठी लखनऊ आदर्श जेल के नए जेलर

Tue, 13 Jul 2021 10:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाराबंकी के जेलर संतोष कुमार को चित्रकूट भेजा गया है। फतेहपुर जिला जेल के जेलर आलोक कुमार शुक्ला को बाराबंकी जिला जेल का जेलर बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल विभाग ने लखनऊ आदर्श जेल में तैनात जेलर समेत 23 जेलरों के तबादले कर दिए हैं। लखनऊ आदर्श कारागार में तैनात वीरेंद्र कुमार वर्मा को ललितपुर जिला जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। चित्रकूट जेल में तैनात जेलर चंद्र प्रताप त्रिपाठी को लखनऊ आदर्श जेल का जेलर बनाया गया है। बाराबंकी के जेलर संतोष कुमार को चित्रकूट भेजा गया है। फतेहपुर जिला जेल के जेलर आलोक कुमार शुक्ला को बाराबंकी जिला जेल का जेलर बनाया गया है। बहराइच जिला जेल के जेलर विजय कुमार शुक्ल को कन्नौज भेजा गया है। जिला जेल गाजियाबाद में तैनात आनंद कुमार शुक्ला को बहराइच में तैनाती दी गई है। इसके अलावां आगरा, एटा, कासगंज, वाराणसी, उन्नाव, कानपुर नगर, मैनपुरी, बुलंदशहर, सिद्घार्थनगर, गाजीपुर, फतेहगढ़, नैनी, देवरिया, ललितपुर और जौनपुर की जेलों के जेलरों के भी तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें