फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 23 हजार उपभोक्ताओं पर 35 करोड़ बकाया, कनेक्शन कटने की नौबत; 15 फीसदी हर महीने जमा करते हैं बिल

Sat, 17 Oct 2026 10:19 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के अमौसी जोन के माल उपकेंद्र पर 23 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 35 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। केवल 15 फीसदी उपभोक्ता हर महीने भुगतान करते हैं। विभाग ने वसूली अभियान और कनेक्शन काटने की तैयारी की है। हर शनिवार शिविर लगाकर बिल संबंधी शिकायतें भी सुलझाई जाएंगी।
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी जोन में बिजली बिल वसूली के मामले में माल उपकेंद्र सबसे पीछे है। यहां 23 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 35 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। स्थिति यह है कि हर महीने महज 3,500 से 4,000 उपभोक्ता ही बिल जमा करते हैं। यानी करीब 15 फीसदी उपभोक्ता ही नियमित रूप से भुगतान कर रहे हैं। राजस्व वसूली में खराब प्रदर्शन को देखते हुए बिजली विभाग ने अब बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की है। जरूरत पड़ने पर उनके बिजली कनेक्शन भी काटे जाएंगे।

विज्ञापन


मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संदीप भागिया ने बृहस्पतिवार को अमौसी जोन में राजस्व वसूली के लक्ष्य की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को बकाया बिलों की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद शुक्रवार को मुख्य अभियंता रामकुमार अपनी टीम के साथ दोपहर करीब 12 बजे माल उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर बकाया बिल जमा करने की अपील की।

 

Trending Videos

हर शनिवार लगेगा बिजली बिल शिविर

उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए माल उपकेंद्र पर प्रत्येक शनिवार को शिविर लगाया जाएगा। इसमें गलत बिजली बिलों को दुरुस्त करने के साथ उपभोक्ताओं से भुगतान भी कराया जाएगा। विभाग बकायेदारों के कनेक्शन काटने और बिजली चोरी की जांच के लिए अभियान भी चलाएगा। मुख्य अभियंता रामकुमार ने कहा कि बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की, ताकि बकाया राशि की वसूली की जा सके।

 

अमौसी जोन में 250 करोड़ रुपये बकाया

अमौसी जोन में बिजली बिलों की बकाया राशि करीब 250 करोड़ रुपये है। जोन के लगभग 75 हजार उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है। विभाग अब इनसे वसूली तेज करने की तैयारी कर रहा है।

 

विज्ञापन

गोसाईंगंज में भी 30 करोड़ की देनदारी

बकाया बिल के मामले में गोसाईंगंज उपकेंद्र भी प्रमुख स्थान पर है। यहां करीब 30 हजार उपभोक्ताओं पर लगभग 30 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है। अधीक्षण अभियंता अविनाश कुमार के मुताबिक, अमौसी जोन में बकाया वसूली बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

माल और गोसाईंगंज समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य बकाया राशि की वसूली के साथ उपभोक्ताओं को नियमित भुगतान के लिए प्रेरित करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिल संबंधी शिकायतों का समाधान शिविर में किया जाएगा, लेकिन भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें