फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नेपाल में अभी भी उत्तर प्रदेश के 22 लोग लापता, हेल्पलाइन पर 32 के परिजनों ने मांगी जानकारी

Tue, 01 Sep 2026 07:53 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नेपाल में आई जल प्रलय के बाद उत्तर प्रदेश के 22 लोग अब भी लापता हैं। हेल्पलाइन पर 32 लोगों के परिजनों ने जानकारी मांगी थी, जिनमें 10 लोग सुरक्षित मिल चुके हैं। लापता लोगों के परिवार अलग-अलग जिलों से हैं। प्रदेश सरकार नेपाल प्रशासन के संपर्क में रहकर तलाश करा रही है।
विज्ञापन
नेपाल बाढ़ त्रासदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आई जल प्रलय के चलते अभी भी उत्तर प्रदेश के 22 लोग लापता हैं। हेल्पलाइन नंबर पर परिजनों ने कुल 32 लोगों के बारे में पूछताछ की, जोकि जल प्रलय के दिन नेपाल में थे। इनमें से 10 लोग सुरक्षित मिले हैं। शेष के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन


लापता 22 लोग महराजगंज, कुशीनगर, हरदोई, गोरखपुर, लखनऊ, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, बलिया, बहराइच, सीतापुर और कानपुर नगर के हैं। लखनऊ के दीपक और मधु घूमने गए थे। कानपुर नगर के पंकज, रागिनी और पूनम मानसरोवर यात्रा पर थे। प्रदेश सरकार लापता सभी लोगों का पता लगाने के लिए नेपाल के प्रशासन के साथ संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें