फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में जल्द तैनात होंगी 21 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, 6.69 लाख से अधिक आए थे आवेदन

Sat, 08 Mar 2025 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Anganwadi workers:  प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तैनाती की जाएगी। इस संबंध में प्रकिया तेज हो गई है। 
विज्ञापन
आंगनवाड़ी में भर्ती प्रक्रिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश में जल्द ही 21 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रदेश में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग इसे गति दे रहा है।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी भर्ती के लिए विकसित पोर्टल पर अब तक 6.69 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। ऑनलाइन सत्यापन और भौतिक सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भर्ती प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। मथुरा, बस्ती, मऊ, देवरिया और बिजनौर में चयन संबंधी सभी कार्यवाही पूरी हो चुकी है।

वहीं मुरादाबाद और प्रयागराज में प्रक्रिया आंशिक पूरी हुई है। शेष 68 जिलों में आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन पूरा कर लिया गया है। 53 जिलों में अभ्यर्थियों के अभिलेखों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए आवेदकों के प्रमाण पत्रों का ऑनलाइन और भौतिक दोनों तरीके से सत्यापन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें