अल्पसंख्यक छात्रों को अलग-अलग हिस्सों में राशि
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों के छात्रों को लाभ मिलेगा। इसमें अनुसूचित जाति के 6.68 लाख छात्रों को करीब ₹467.94 करोड़, सामान्य वर्ग के 4.95 लाख छात्रों को 779.10 करोड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13.52 लाख छात्रों को 1838.59 करोड़, अल्पसंख्यक वर्ग के 2.75 लाख छात्रों को 252.76 करोड़ और अनुसूचित जनजाति के 7,236 छात्रों को करीब 11.61 करोड़ की राशि दी जाएगी।
ओपी राजभर बोले- हमारी सरकार ने छात्रवृत्ति काफी बढ़ाई है
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा– हमारी सरकार का सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास मूल मंत्र है। पिछले नौ साल से यूपी में तेजी से विकास हो रहा है। अल्पसंख्यक के कल्याण की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहा है। छात्रवृत्ति राशि में हमारी सरकार ने काफी वृद्धि की है।