फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 23 लाख बच्चों को एक सप्ताह के अंदर मिलेगी यूनिफॉर्म की राशि, शासन की तरफ से निर्देश जारी

Mon, 03 Nov 2025 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Primary schools in UP: यूपी के 23 लाख बच्चों को एक सप्ताह के अंदर यूनीफॉर्म की राशि उनके खातों में भेज दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने डीबीटी की दिक्कतों को हल करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बेसिक शिक्षा विभाग ने ठंड से पहले परिषदीय विद्यालयों के सभी बच्चों को यूनिफार्म से युक्त करने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत अब तक डीबीटी से छूटे 23 लाख बच्चों को अगले एक सप्ताह में यूनिफार्म की राशि भेजने के कड़े निर्देश दिए गए हैं जिससे कोई भी बच्चा बिना स्वेटर व जूते के स्कूल आने के लिए न मजबूर हो।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा राज्य परियोजना निदेशालय में डीबीटी की समीक्षा की। इसमें परिषदीय और मान्यता प्राप्त, अनुदानित विद्यालयों के बच्चों को डीबीटी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छूटे हुए छात्रों को जल्द डीबीटी का लाभ दिया जाए। इसमें आधार की वजह से कोई भी बच्चा वंचित न होने पाए। उन्होंने इसके लिए रास्ता निकालने और जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश दिए।

जिन बच्चों के आधार नहीं बने हैं उनके लिए यूडीएआई से अलग से प्रयास किए जाएंगे। हालांकि, यह राहत सिर्फ इसी सत्र के लिए दी गई है। इससे 23 लाख छात्रों को अगले एक सप्ताह में भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद भी लगभग 14 लाख बच्चे छूटे हैं जिनके पास आधार नहीं है। इसके लिए भी विभाग रास्ता निकाल रहा है।
विज्ञापन


प्रति छात्र 1200 रुपये दिए जाते हैं
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.50 करोड़ बच्चों को विभाग 1200 रुपये प्रति छात्र डीबीटी ड्रेस, बैग, जूता-मोजा, स्वेटर आदि के लिए देता है। पहले चरण में 1.40 करोड़ बच्चों को डीबीटी किया जा चुका है। आधार न बने होने, आधार खाते से सीडेड होने से अब भी लगभग 37 लाख बच्चे इससे वंचित चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें