फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : जीएसटी राजस्व संग्रह में 16% की वृद्धि, राजस्व 7,355 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,534 करोड़ रुपये हुआ

Tue, 03 May 2022 05:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जीएसटी राजस्व संग्रह में वृद्धि के प्रतिशत के मामले में, यूपी केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से बहुत आगे है। राज्य ने कोविड महामारी से उत्पन्न अनेक चुनौतियों के बावजूद सरकार द्वारा प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से इस उपलब्धि को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ने 2021 में अप्रैल  2021 की तुलना में अप्रैल 2022 में अपने जीएसटी राजस्व में 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। अप्रैल, 2021 में यूपी का जीएसटी राजस्व 7,355 करोड़ रुपये था जबकि अप्रैल, 2022 में यह बढ़कर 8,534 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार, राज्यों के बीच कुल जीएसटी राजस्व संग्रह के मामले में यूपी देश में पांचवें स्थान पर है। यह सरकार के बेहतर वित्तीय प्रबंधन का नतीजा माना जा रहा है।  जीएसटी संग्रह में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद यूपी का स्थान है।

जीएसटी राजस्व संग्रह में वृद्धि के प्रतिशत के मामले में, यूपी केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों से बहुत आगे है। राज्य ने कोविड महामारी से उत्पन्न अनेक चुनौतियों के बावजूद सरकार द्वारा प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से इस उपलब्धि को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें