फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अकेले बेसिक शिक्षा में कोरोना से 1474 कार्मिकों की मौत हुई, विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी 

Wed, 02 Jun 2021 09:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक अप्रैल 2020 से मई 2021 तक 812 कार्मिकों की कोरोना के अलावा अन्य कारणों से मौत हुई है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कार्मिकों की सूची शासन को भेजी है।
विज्ञापन
बैकुंठधाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण अकेले बेसिक शिक्षा विभाग में ही 1474 कर्मचारियों-अधिकारियों की मृत्यु हुई है। वहीं एक अप्रैल 2020 से मई 2021 तक 812 कार्मिकों की कोरोना के अलावा अन्य कारणों से मौत हुई है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कार्मिकों की सूची शासन को भेजी है। 

विज्ञापन


महानिदेशक ने गत दिनों सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कार्मिकों का ब्यौरा मांगा था। सभी जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर महानिदेशक ने शासन को भेजी रिपोर्ट में बताया है कि 1474 कार्मिकों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। जबकि 812 कार्मिकों की अन्य कारणों से मौत हुई है। 

उन्होंने बताया है कि अब तक 254 मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई जबकि 2032 मृतक शिक्षकों व कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के मामले लंबित है। इनमें से 1036 की फाइल संबंधित जिलों के स्तर पर लंबित है। वहीं 996 मामलों में अनुकंपा नियुक्ति के आवेदन नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया है कि 141 मृतक आश्रितों को देयकों का भुगतान भी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से मौत का विवरण 
समूह क - 01
खंड शिक्षा अधिकारी (राजपत्रित) -06
समूह ग (सहायक अध्यापक व लिपिक) - 1248
समूह घ - चपरासी व अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी -  47
संविदा  पर कार्यरत (शिक्षा मित्र, अनुदेशक) - 172

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें