फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, 118 बीईओ समेत 488 अधिकारी-कर्मचारी बदले; जानें डिटेल

Mon, 14 Sep 2026 07:56 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 121 खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायकों के तबादले किए हैं। यह कार्रवाई 2026-27 की वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत हुई है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नई तैनाती वाले कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार फिर तेजी से तबादला एक्सप्रेस चली। इसमें 118 खंड शिक्षा अधिकारियों समेत 488 वरिष्ठ, कनिष्ठ सहायक कार्मिकों आदि के भी तबादले किए गए हैं। इन अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले कई साल बाद और खाली पदों को देखते हुए किए गए हैं।

विज्ञापन


विभाग के संयुक्त सचिव लालमणि यादव की ओर से जारी आदेश के अनुसार 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया गया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी को निर्देश दिया है कि वे इनके औपचारिक तबादला आदेश जारी करें। इस क्रम में देर शाम अपर शिक्षा निदेशक बेसिक मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से भी इनके तबादला आदेश जारी कर दिए गए।

शासन स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि चूंकि हाल ही में लगभग 250 बीईओ पदोन्नत करके वरिष्ठ प्रवक्ता व प्रधानाध्यापक किया गया है। वहीं कई बीईओ लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए थे। ऐसे में जरूरत के अनुसार यह तबादले किए गए हैं। वहीं बीच सत्र में इतनी संख्या में तबादलों को लेकर सुबह से शाम तक विभाग में काफी हलचल रही। काफी बीईओ इसे अफवाह बताते रहे और इसका खंडन भी जारी करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्रदेश के राजकीय कार्यालयों, संस्थानों, विशिष्ट संस्थानों व विद्यालयों में कार्यरत लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों का भी तबादला किया है। इसमें 162 कनिष्ठ सहायक कार्मिकों के व 166 वरिष्ठ सहायक कार्मिकों, 19 प्रधान सहायक कार्मिकों, तीन प्रशासनिक अधिकारियों, 18 आशुलिपिक व व्यक्तिक सहायकों, दो उर्दू अनुवादक भी शामिल हैं। शासन ने इन्हें अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें