फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 12 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती, लखनऊ कमिश्नरेट में शिवांक चौधरी को मिली जिम्मेदारी; पढ़िए लिस्ट

Fri, 13 Nov 2026 06:36 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अधिकारियों को गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, जौनपुर, हरदोई, सहारनपुर, मथुरा और सीतापुर समेत विभिन्न जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2024 और 2025 बैच के 12 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। जारी सूची के मुताबिक अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में भेजा गया है। इनमें लखनऊ, वाराणसी और गाजियाबाद कमिश्नरेट भी शामिल हैं।

विज्ञापन


नई तैनाती के तहत आईपीएस अभिषेक अंजनी सिंह को गोरखपुर, आदित्य आचार्य को वाराणसी कमिश्नरेट और अक्षत मंडिवाल को जौनपुर भेजा गया है। आर्येन्द्र कुमार को गाजियाबाद कमिश्नरेट, के. अर्पिता को हरदोई और कशिश कालरा को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में कुणाल कुमार को प्रतापगढ़, कुणाल यादव को सहारनपुर, राजेन्द्र बिश्नोई को एटा, शिवांक चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट, सृष्टि मिश्रा को मथुरा और योगेन्द्र मीणा को सीतापुर में तैनाती मिली है। सूची में 2024 बैच के चार और 2025 बैच के आठ अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें