फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल काल सेंटर अवार्ड की रेस में शामिल हुआ ‘यूपी 112’, फैसला आज दुबई में

Thu, 14 Nov 2019 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
up 112 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दुबई में 12 से 14 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल काल सेंटर अवार्ड की रेस में यूपी 112 भी शामिल हो गया है। सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट काल सेंटर के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन


यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि इस अवार्ड के लिए यूपी 112 का नामांकन बिल्कुल अंतिम समय पर किया गया है। इस अवार्ड के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की पुलिस इमरजेंसी नंबर 911, आस्ट्रेलिया-102 और यूरोप-112 समेत कुल 25 काल सेंटरों ने प्रतिभाग किया है। 

पुरस्कार की घोषणा 14 नवंबर को की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ काल सेंटर का चयन मूल्यांकन कर्ताओं के एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जाएगा। असीम अरुण ने बताया कि अंतिम क्षणों में यूपी 112 को इस अवार्ड के लिए शामिल किए जाने के कारण दुबई में आयोजित कार्यक्रम में यहां से कोई भी हिस्सा नहीं ले पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि यूपी 112 विजेता बनता है तो दुबई में भारत के राजदूत को यह अवार्ड लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें