फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सचिवालय सेवा के 11 अधिकारी किए गए कार्यमुक्त, तबादला स्थल पर कार्यभार नहीं संभाल रहे थे

Thu, 04 Dec 2025 09:14 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सचिवालय प्रशासन ने तबादले के बाद नए कार्यस्थल पर ज्वाइन न करने वाले 11 अधिकारियों को स्वतः कार्यमुक्त कर दिया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दो दिन में कार्यभार न संभालने पर संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में सचिवालय प्रशासन ने तबादले के बाद नए स्थान पर ज्वाइनिंग न करने वाले 11 अधिकारियों को स्वतः कार्यमुक्त कर दिया है। साथ ही दो दिन के अंदर तबादले वाली जगह पर ज्वाइन न करने पर कार्यवाही की भी बात कही है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने फरवरी, सितंबर, अक्तूबर, नवंबर में जारी अलग-अलग आदेशों से संयुक्त सचिव, उप सचिव, अनु सचिवों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से दूसरे विभागों में तबादला किया गया था। किंतु इन्होंने कई महीने बीतने के बाद भी कार्यभार नहीं ग्रहण किया। इस पर अब सचिवालय प्रशासन विभाग ने काफी सख्ती है।

विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी को एक दिसंबर को भी पत्र जारी कर दो दिन में अपने तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया था। किंतु ऐसा न करने पर अब उन्हें स्वत: कार्यमुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा है कि इसके बाद भी कार्यभार न संभालने वालों पर अनुशासनिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें