फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : जून के पहले सप्ताह में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए 11 लाख डोज

Fri, 28 May 2021 11:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में जून माह में टीकाकरण के लिए 45 लाख से से अधिक अतिरिक्त डोज की मांग केंद्र सरकार से की गई है। इससे पूरे माह टीके कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की जून माह में रफ्तार तेज की जाएगी। 1 जून से 18 से 44 आयु वर्ग वालों के लिए सभी 75 जिलों में टीकाकरण की शुरुआत की जा रही है। इस आयु वर्ग के लिए एक सप्ताह में लगभग 11 लाख डोज टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वालों की संख्या अलग है। 

विज्ञापन


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक घई के अनुसार टीकाकरण के लिए प्रदेश के सभी वैक्सीन स्टोर में टीके पूरी डोज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग वालों के लिए प्रतिदिन 1.5 लाख डोज की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। प्रदेश में जून माह में टीकाकरण के लिए 45 लाख से से अधिक अतिरिक्त डोज की मांग केंद्र सरकार से की गई है। इससे पूरे माह टीके कमी नहीं होगी। 

प्रत्येक जिले में एक टीकाकरण केंद्र शिक्षकों के लिए
स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक जिले में शिक्षकों के लिए एक टीकाकरण आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावक स्पेशल, 18 से 44 आयुवर्ग स्पेशल, वर्कप्लेस स्पेशल की तरह ही शिक्षकों के लिए भी एक टीकाकरण केंद्र पूरी तरह से आरक्षित रहेगा। बेसिक, परिषदीय शिक्षकों को इन केंद्रों पर टीकाकरण में वरीयता मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें