फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली पर अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एंबुलेंस, किसी भी घटना पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी सेवाएं

Thu, 31 Oct 2024 09:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Ambulance services in up: यूपी में दिवाली के मौके पर किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवाएं हर समय उपलब्ध रहेंगी। इन सेवाओं को 24 अलर्ट पर रखा गया है। 

 
विज्ञापन
हर समय उलपब्ध होंगी एंबुलेंस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर 108 व 102 एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ने सभी संचालकों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में 108 एंबुलेंस 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगी। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि दिवाली पर 108 सेवा की सभी 2200 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी एंबुलेंसों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं। दिवाली पर आवश्यकता के मुताबिक पुलिस व प्रशासन के सहयोग से एम्बुलेंस ऐसी लोकेशन पर खड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे एम्बुलेंस जल्दी मरीजों तक पहुंच सके।

जलने पर क्या करें
दिवाली पर पटाखों से या दीयों से जलने की दुर्घटनाएं होने का खतरा रहता है, इसलिए दिवाली पर ढीले कपड़े पहनने से बचें। पटाखे छुड़ाने के दौरान पानी पास में रखें। पटाखों से जलने या अन्य कारण से जलने की स्थिति में जले हुए अंग पर सादा पानी या नल का पानी डालें। घाव को साफ रखें। किसी साफ कपड़े से जले हुए अंग को कवर करें। जले हुए अंग पर टूथपेस्ट, हल्दी, नमक या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें। 108 एंबुलेंस को कॉल करें और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन समस्याओं के लिए डायल करें 108
- पटाखे से या अन्य कारण से जलने पर
- रोड एक्सीडेंट या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर
- दिल का दौरा या हार्ट अटैक होने पर
- सांस लेने में तकलीफ होने पर
- अचानक बेहोश होने पर, बुखार होने पर
- जानवरों के काटने पर
- कहीं आग लगी हो और फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस की जरूरत होने पर
- उपरोक्त के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें