फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यूपी 100 पर भी की जा सकेंगी महिलाओं से जुड़ी शिकायतें

Thu, 03 Aug 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वीमन पावर लाइन 1090 को जल्द ही यूपी 100 से जोड़ा जाएगा। एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए दोनों सेवाओं को लिंक किया जा रहा है। इसके लिंक होते ही यूपी 100 पर महिलाओं से संबंधित शिकायतें पंजीकृत कर 1090 के लिए अग्रसारित कर दी जाएंगी। 
विज्ञापन


आईजी वीमन पावर लाइन नवनीत सिकेरा ने बताया कि इससे 1090 पर कई बार इमरजेंसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिसके लिए पीड़िता की पूरी शिकायत सुनने के बाद इसे यूपी 100 को भेज दिया जाएगा और यूपी 100 उस पर कार्रवाई करेगा। 

इसी तरह यूपी 100 पर कोई ऐसी शिकायत आती है जो 1090 से संबंधित है तो उस शिकायत को नोट करने के बाद 1090 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसके लिए शिकायतकर्ता को अलग अलग नंबरों पर फोन करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार का कहना है कि तत्काल सहायता के लिए दी जाने वाली सभी सुविधाओं को यूपी 100 से जोड़ा जा रहा है। इससे पारदर्शिता आएगी और पीड़ित को भी अलग अलग नंबरों पर काल करने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि न सिर्फ यूपी 100 के साथ 1090 को जोड़ा जा रहा है, बल्कि एंबुलेंस सेवा 108, अग्निशमन सेवा 101 जैसी सुविधाओं को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें