फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथक नृत्यांगना से फेसबुक पर की अश्लील टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कथक नृत्यांगना पर फेसबुक पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने के आरोपी अमरबली वर्मा निवासी मथुरा नगर थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी को शनिवार को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गुडंबा इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि पिछले दिनों एक कथक नृत्यांगना की फेसबुक पोस्ट पर अमरबली वर्मा ने अभद्र व अश्लील टिप्पणी की थी। अमरबली के कई दोस्तों ने भी इसे लाइक व शेयर किया था। इससे नृत्यांगना की छवि धूमिल हुई तो उन्होंने थाने में केस दर्ज कराया था।
छेड़खानी का आरोपी दबोचा
लखनऊ। गुडंबा थाने के उपनिरीक्षक संजय द्विवेदी ने छेड़खानी के मामले में चार माह से फरार चल रहे आरोपी नबी अहमद निवासी ग्राम गोंडा पुरवा तरसेउरा, थाना थानगांव, सीतापुर व हाल पता खुर्रमनगर चौराहे के पास थाना इंदिरानगर को शनिवार को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक फरवरी 2021 को नबी के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें