फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंतर सीमांत टेनिस चैंपियनशिप के शुभंकर का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सशस्त्र सीमा बल के सीमांत मुख्यालय में आगामी अंतर सीमांत लॉन टेनिस चैंपियनशिप 2026 के शुभंकर लक्ष्य का अनावरण हुआ। महानिरीक्षक मीनू चौधरी (आईपीएस) ने इसका अनावरण करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में 28 से 30 अक्तूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

खेलकूद कार्मिकों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता और टीम भावना बढ़ाते हैं। यह आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं कार्मिकों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं।
इनसे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का शुभंकर लक्ष्य खेलों के प्रति उत्साह और उमंग का प्रतीक है। अंतर सीमांत लॉन टेनिस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों के बीच खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें