फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल के गुम्बद को तोड़कर कलावा बांधने से तनाव, पुलिस बल तैनात

Mon, 01 Jul 2019 08:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मोतिगरपुर में शरारती तत्वों ने खरगपुर गांव में स्थित धर्मस्थल को रविवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दीवार पर धार्मिक नारा लिख दिया। सोमवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव में तनाव फैल गया। पुलिस अधिकारियों ने गांव में डेरा डालकर स्थिति  संभाली। 

विज्ञापन


मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव में स्थित धर्मस्थल को रविवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। धर्मस्थल की दीवार को खुरचकर कई जगहों पर धार्मिक नारा लिख दिया। ग्रामीणों के मुताबिक घटना रविवार की देर रात करीब 11 बजे की है। रात में खटपट की आवाज पर जब लोग जागे और धर्मस्थल पहुंचे तो उन्हें वहां कोई नहीं मिला। सुबह लोगों को मामले की जानकारी हुई।

घटना की सूचना मोतिगरपुर थाने पर दी गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार, एसआई आशीष पटेल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मौके पर जांच की। आक्रोशित लोगों को काफी समझाया-बुझाया और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


ग्रामीणों की माने तो कोई शरारती तत्व क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इसके पहले भी इस तरह की हरकत की गई थी। तब भी मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी गई थी, जिसमें एसआई कमलेश यादव व आशीष पटेल मौके पर जांच करने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें