लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार शाम राजधानी में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। आंधी के साथ बारिश ने शहर और ग्रामीण इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ भी गिरे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंधी-पानी का असर और बढ़ सकता है। कुल जगह ओलावृष्टि हो सकती है।
मंगलवार दोपहर बाद से ही आसमान में बादलों का डेरा शुरू हो गया। शाम को धूल भरी तेज हवाएं चलीं। सात बजे के बाद इसने आंधी का रूप ले लिया, जिसके बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
इससे मौसम भी काफी ठंडा हो गया। आंधी के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बेमौसम की आंधी-बारिश से न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में छह से आठ डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली ठप, कई फीडर बंद
मंगलवार शाम तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को प्रभावित किया। ग्रामीण इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। नगराम इलाके में शाम करीब साढ़े छह बजे कटी बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। समेसी उपकेंद्र के अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि आंधी के चलते एहतियातन आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इसके अलावा 132 केवी खुजेहटा से आने वाली 33 केवी मेन सप्लाई ट्रिप हो जाने से समस्या उत्पन्न हुई। विभाग की टीम फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुटी रही। बख्शी का तालाब इलाके के मामपुर बाना, साढ़ामऊ, कठवारा, बौरूमऊ, इटौंजा कुम्हरावा उपकेंद्रों से पोषित 400 गांवों और तीन नगर पंचायतों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग आधे घंटे तक यह समस्या बनी रही। इससे उपभोक्ता भी परेशान रहे।
राजधानी में मंगलवार शाम को बारिश हुई। कई जगह पेड़ भी गिरे।