लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता व वकील दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि वकील को गुरुवार को पूरे दिन लगतार बिना वेंटिलेटर के रखा गया।
इस दौरान वकील ने खुद सांस ली लेकिन रेप पीड़िता को ट्रैकियोस्टोमी ट्यूब से ही ऑक्सीजन दी जा रही है। उसे अभी भी वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पीड़िता की गुरुवार को भी टैकियोस्टोमी की गई थी और उसे रात में बुखार भी आया था। फिलहाल दोनों मरीजों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।