फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भारी पड़ा अनलॉक, 26 दिनों में आठ गुना बढ़ी मरीजों की संख्या

Mon, 27 Jul 2020 10:51 AM IST
प्राची प्रियम अमित यादव, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
अनलॉक के बाद यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या आठ गुना से अधिक बढ़ गई है। एक जून को जब लॉकडाउन हटा और अनलॉक लागू हुआ तब प्रदेश में 8361 मरीज थे। अब यह संख्या 67 हजार के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


जुलाई माह में सामने आने वाले संक्रमित लोगों की संख्या का आंकलन करें तो यह जून माह तक मिले मरीजों से दो गुनी है। यानि की चार माह में जितने मरीज सामने आए थे, उससे दोगुने से अधिक 26 जुलाई तक मिल चुके हैं। 

अनलॉक वन एक जून से शुरू हुआ था। उस समय प्रदेश में कोरोना संक्रमण को फैले लगभग तीन माह हो चुके थे और पॉजिटिव मरीज 8361 थे। इसके लगभग 20 दिन बाद मरीजों की संख्या दोगुनी होकर 16,602 हो गई थी। 
विज्ञापन


मात्र पांच दिन बाद यानी 25 जून को कुल मरीजों की संख्या का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया था। वहीं 26 जुलाई को यह कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 67 हजार पार कई गई है, यानि की दो गुना से अधिक।  

यही नहीं जुलाई माह के बीते आठ दिन में कोरोना मरीजों की संख्या में सबसे अधिक तेजी आई। 19 जुलाई को 2250 मरीज सामने आए थे। यह पहला मौका था जब एक दिन में मरीजों का आंकड़ा दो हजार को पार कर गया था। 

इसके बाद 20 जून को 1924 मरीज मिले और फिर हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई। बीते छह दिन यानि की 21 से 26 जुलाई के दौरान 15944 मरीज सामने आए हैं। इस दौरान जांच की संख्या भी प्रतिदिन 40 से 55 हजार के बीच रही है। 

26 जुलाई को सबसे अधिक जांच
26 जुलाई को 71 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई। जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक जांच का आंकड़ा है। 

छह दिन में 15944 मरीज 
तिथि मरीज
21 जुलाई 2151
22 जुलाई 2308
23 जुलाई 2529
24 जुलाई 2712
25 जुलाई 2954 
26 जुलाई 3260



    
 
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ 
 
तिथि कुल मरीज 
06 जून 10103 
25 जून 20325
07 जुलाई 30000
14 जुलाई 41222
19 जुलाई 50959
24 जुलाई 60771

 

 
 
 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें