लखनऊ। पॉलीटेक्निक से कमता के बीच डग्गामार वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस के अभियान का असर दिखने लगा है। सड़कों पर खुलेआम सवारी भरने वाले वाहन अब बस अड्डों के आसपास की गलियों में दुबक गए हैं। हालांकि, इनका संचालन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन संख्या में कमी आई है। इसका सीधा फायदा रोडवेज को मिल रहा है।
पिछले सप्ताह अमर उजाला ने स्टिंग ऑपरेशन कर पॉलीटेक्निक चौराहे से गोरखपुर और अयोध्या समेत विभिन्न रूटों पर चलने वाले चार पहिया डग्गामार वाहनों के सिंडिकेट का खुलासा किया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के चलते डग्गामार वाहन अब हाईकोर्ट के सामने सुरेंद्रनगर, नगर निगम डिग्री कॉलेज समेत आसपास की गलियों से संचालित हो रहे हैं। वहीं, मुंशीपुलिया, इंदिरानगर सी ब्लॉक, गोमतीनगर विस्तार और मटियारी की ओर भी इनका ठिकाना बदल गया है।
प्लेटफॉर्म पर लगते ही फुल हो रहीं बसें
डग्गामार वाहनों का संचालन कम होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को कमता के अलावा अहिमामऊ से चलने वाली बसों में भी सीटें भरकर यात्री रवाना हुए। पहले बसों को यात्रियों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब प्लेटफार्म पर पहुंचते ही सवारियां मिलने लगी हैं।
413 बसों से रोजाना 15 हजार यात्री
अवध बस अड्डे से गोरखपुर, बस्ती, बहराइच और गोंडा समेत विभिन्न रूटों पर 413 बसों का संचालन होता है। इनसे रोजाना करीब 10 से 12 हजार यात्री सफर करते हैं।
अभियान जारी रखना जरूरी
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि पॉलीटेक्निक चौराहे पर डग्गामार वाहनों को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अवध बस अड्डे से संचालित बसों की स्थिति बदली है। बसें प्लेटफॉर्म पर लगते ही भर जा रही हैं। अहिमामऊ की ओर भी डग्गामार वाहनों की संख्या कम हुई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को रोडवेज की ओर आकर्षित करने के लिए डग्गामार वाहनों पर नियमित रूप से कार्रवाई जरूरी है।
अब डग्गामारी दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गई है।
अब डग्गामारी दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गई है।
अब डग्गामारी दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गई है।
अब डग्गामारी दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गई है।
अब डग्गामारी दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गई है।
अब डग्गामारी दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गई है।