डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते एमएलसी पवन सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, अरुण
बख्शी का तालाब। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हम सभी एकता दिवस मना रहे हैं और यात्राएं निकाल रहे हैं, अखंड भारत उनकी ही देन है। वह सोमवार को एसआर इंस्टीटयूट में रन फॉर यूनिटी के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने के लिए महिला आरक्षण बिल संसद में लागू होगा। मौके पर विधायक योगेश शुक्ला, एमएलसी पवन सिहं चौहान, जिलाध्यक्ष विजय मौर्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी ने भी संबोधित किया।