फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती का मायावती पर तंज, बोलीं- सपा कार्यकर्ता हमला करें तो फोन कर देना

Fri, 15 Mar 2019 04:16 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती पर उमा भारती का तंज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा सपाई एकबार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला करा सकते हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जब गेस्ट हाऊस में मायावती पर हमला हुआ था तब ब्रह्म दत्त द्विवेदी जी वहां मौजूद थे। अब वो नहीं हैं तो मैं हूं। जैसे ही उन पर कोई संकट आए तो मेरा मोबाइल नंबर रखें और तुरंत मुझे फोन करें। समाजवादी पार्टी के लोग उन पर जरूर हमला करेंगे।' 

क्या है गेस्ट हाउस कांड :
दो जून 1995 को मायावती लखनऊ में मीराबाई स्टेट गेस्ट हाउस में थीं। इस दौरान भीड़ ने उस गेस्ट हाउस को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। भीड़ में सपा से जुड़े कई चेहरे भी शामिल थे। मायावती ने खुद को कमरे में बंद कर लिया तो उसका दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की गई थी। सत्ताबल के आगे पुलिस मूकदर्शक खड़ी दिखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी और लालजी टंडन मौके पर पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से मायावती को जैसे-तैसे सुरक्षित निकाला। कुछ लोग बताते हैं कि मायावती रात भर गेस्ट हाउस में बंद रही थीं। इसके बाद में भाजपा ने बसपा को समर्थन देकर 3 जून को मायावती के नेतृत्व में सरकार बनवाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें