फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: बेरोजगार पति भी पत्नी को गुजारा भत्ता देने को बाध्य, कोर्ट का बयान- रोजाना 400 तो कमा ही सकता है

Sun, 28 Jan 2024 12:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक फैसले में कहा कि बेरोजगार पति को भी पत्नी को गुजारा भत्ता देना होगा। अकुशल श्रमिक होने पर भी वो 400 रुपये तो कमा ही सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा कि बेरोजगार पति भी पत्नी को कानून के तहत भरण-पोषण देने को बाध्य है क्योंकि वह अकुशल श्रमिक के रूप में रोज 350 से 400 रुपये कमा सकता है। यह फैसला हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति रेनू अग्रवाल ने पारिवारिक न्यायालय उन्नाव के आदेश को चुनौती देने वाली पति की पुनरीक्षण याचिका को खारिज करके दिया।

विज्ञापन


पारिवारिक अदालत ने याची को आदेश दिया था कि वह पत्नी को 2000 रुपये मासिक भरण पोषण के रूप में दे। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था जब पत्नी अपने ससुराल नहीं लौटी तो पति ने दाम्पत्य अधिकारों की बहाली के लिए हिंदू विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया, जो लंबित है। इसी बीच पत्नी ने पति से गुजारा भत्ता दिलाने की अर्जी अदालत में दी।

ये भी पढ़ें - I.N.D.I.A गठबंधन: रणनीति के तहत अभी घोषित नहीं होंगी कांग्रेस-रालोद की सीटें; 15 सीटें पा सकती है कांग्रेस
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामलला: सोने की छेनी व चांदी की हथौड़ी से गढ़ी गईं बालक राम की आंखें, मूर्ति निर्माण के समय वानर आते थे देखने
विज्ञापन


इस पर न्यायालय ने हर माह 2000 रुपये देने का आदेश दिया। पति ने आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देकर कहा कि पत्नी 28 जनवरी, 2016 से अपने माता-पिता के घर रह रही है। ऐसे में वह पति से भरण पोषण पाने की हकदार नहीं है। पति ने कहा कि वह बेरोजगार है। मारुति वैन चलाता है, जिससे कोई खास आय नहीं होती।

इस पर कोर्ट ने एक नजीर के हवाले से कहा कि अगर यह माना जाय कि पति की कोई आय नहीं है तब भी वह पत्नी को भरण पोषण देने को बाध्य है। पति स्वस्थ व आजीविका कमाने में सक्षम है। अगर वह अकुशल श्रमिक के रूप में भी काम करे तो रोजाना 350 से 400 रुपये कमा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें