फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड के जरिए बॉलीवुड पर दबाव बना रही है महाराष्ट्र सरकार: यूपी के मंत्री मोहसिन रजा

Wed, 02 Dec 2020 01:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के मंत्री मोहसिन रजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने महाराष्ट्र की उद्घव सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। फिल्मसिटी को लेकर मचे घमासान पर मोहसिन रजा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अंडरवर्ल्ड के दबाव में आकर बॉलीवुड को धमका रही है। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत से फिल्म निर्माता, निर्देशक व कलाकार मुंबई छोड़कर उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं लेकिन उन्हें अंडरवर्ल्ड के जरिए धमकाया जा रहा है।

बता दें कि यूपी सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्मसिटी बनाए जाने व उद्योगों के लिए बेहतर माहौल मुहैया कराए जाने के दावे पर मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे ने कहा था कि महाराष्ट्र मैग्नेटिक राज्य है। उद्योगपतियों में आज भी महाराष्ट्र का आकर्षण कायम है। राज्य का कोई भी उद्योग बाहर नहीं जाएगा बल्कि अन्य राज्यों के उद्योगपति भी महाराष्ट्र में ही उद्योग लगाएंगे।

जिस पर मोहसिन रजा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के महाराष्ट्र पहुंचने पर महाराष्ट्र सरकार के लोग घबरा गए हैं। वे कह रहे हैं कि हमारे यहां मैग्नेटिक पावर है पर जिस तरह से कलाकार मुख्यमंत्री योगी पर भरोसा जता रहे हैं उससे तो यही लगता है कि मैग्नेटिक पावर तो योगी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें