फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में भर्ती विचाराधीन बंदी पुलिस अभिरक्षा से भागा

Sat, 13 Jun 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हैदर अली बेग।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के गांधी वार्ड में भर्ती विचाराधीन बंदी हैदर अली बेग (39) शुक्रवार सुबह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। आरोपी बंदी और उसकी निगरानी में तैनात दोनों सिपाहियों के खिलाफ चौक कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिमी धनंजय कुशवाहा के अनुसार, ओडिशा के बालेश्वर जिले के चांदीपुर निवासी हैदर अली सात जनवरी 2025 से जिला जेल में बंद था। उसे खून की उल्टी और रक्तस्राव की शिकायत के कारण 31 मई को जेल अस्पताल फिर बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर चार जून को केजीएमयू में शिफ्ट किया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बंदी रक्षक नागेश चंद्र सरोज ने उसके गायब होने की सूचना दी।
कई घंटे तक अफसरों से सूचना छिपाए रहे पुलिसकर्मी
बंदी की निगरानी में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और धर्मेंद्र सिंह तैनात थे। वे सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ड्यूटी पर थे। हैदर के भागने के बाद पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को तुरंत सूचना नहीं दी। वे खुद कई घंटों तक उसकी तलाश करते रहे। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर यौन शोषण का था आरोप
हैदर अली पर फर्जी सैन्य अधिकारी बनकर सरोजनीनगर की महिला के यौन शोषण का आरोप है। उसने शादी का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये के जेवर भी हड़पे थे। इस मामले में सरोजनीनगर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उसे छह जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी हैदर अली हैदराबाद और बेंगलुरु में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें