फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन साल में तैयार हो जाएंगे चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो के भूमिगत स्टेशन

विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो।
विज्ञापन
लखनऊ। तीन साल में लखनऊ मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर में चारबाग से बसंतकुंज तक बनने वाले सभी सातों भूमिगत स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इनके निर्माण के लिए सिविल वर्क का अब तक सबसे बड़ा 1877.89 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। कॉरिडोर बनने के बाद चारबाग से बसंतकुंज तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
विज्ञापन

पीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया भूमिगत स्टेशन चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी स्टेशन, मेडिकल कॉलेज चौराहा और चौक बनाए जाएंगे। टेंडर 28 जुलाई को खोला जाएगा। काम मिलने के बाद 36 महीने में पूरा सेक्शन तैयार करना होगा। चौक स्टेशन से एलिवेटेड कॉरिडोर को जोड़ने के लिए 350 मीटर लंबा रैंप भी बनेगा। ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर 11.165 किमी लंबा है। इसमें पांच एलिवेटेड और सात अंडरग्राउंड समेत 12 स्टेशन बनेंगे।
परियोजना पर करीब 5,801 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एलिवेटेड सेक्शन के पांच स्टेशनों और बसंतकुंज डिपो का टेंडर पहले ही जारी हो चुका है। एलिवेटेड और अंडरग्राउंड दोनों सेक्शन पर एक साथ काम शुरू होने से प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें