फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ मेट्रो की राह में मुश्किल, एक नवंबर से कैसे चलेगी ट्रेन!

Thu, 21 Jul 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव का कहना है कि यूपी सरकार ने एक दिसंबर की जगह एक नवंबर को ट्रायल शुरू करने के संकेत दिए हैं। लेकिन एक नवंबर से मेट्रो का ट्रायल मुश्किल है।
विज्ञापन


वहीं चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो का काम सचिवालय से शुरू होगा। बापू भवन के पास से टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) को जमीन के अंदर सुरंग बनाने के लिए उतारा जाएगा। 

यहां से दो टीबीएम करीब 50 मीटर के फासले पर अलग-अलग दो सुरंगों की खोदाई करेंगीं। सुरंग की खुदाई का काम दिसंबर तक शुरू होगा। वहीं चारबाग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक मेट्रो रूट का काम ट्रैफिक डायवर्जन पर सहमति बनते ही सिविल वर्क शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेट्रो भवन में बुधवार को प्रेसवार्ता में एमडी कुमार केशव ने बताया कि 1190 करोड़ रुपये के भूमिगत प्रोजेक्ट के लिए कार्यदायी कंपनी गुलेरमैक और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड ने अपनी कार्य योजना दे दी है। 

बताया कि पहले चरण में सचिवालय से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बीच खोदाई होगी। इसके बाद सचिवालय से हुसैनगंज के बीच सुरंग का निर्माण होगा। बापू भवन से सुरंग का निर्माण शुरू करने की तैयारी भी लखनऊ मेट्रो ने शुरू करा दी है। 

यहां 20 गुणा 20 वर्गमी. साइज का गड्ढा खोदा जाएगा। करीब 400 टन वजन की एक टीबीएम होगी। ऐसे में टीबीएम को सुरंग की खोदाई के लिए उतारना ही अपने आप में कठिन काम होगा। दोनों टीबीएम अगले तीन महीने में लखनऊ आ जाएंगीं।

इन्हें काम शुरू होने तक ट्रांसपोर्टनगर डिपो में रखा जाएगा। एमडी ने बताया कि सचिवालय पर निर्माण की वजह से ट्रैफिक डायवर्जन पर पुलिस और जिला प्रशासन के साथ बैठक हो रही है। 

हमने बर्लिंग्टन से आगे ट्रैफिक को एक तरफ से न आने देने की मांग की है। हजरतगंज से चारबाग की तरफ ट्रैफिक गुजर सकेगा। अभी ट्रैफिक प्लान कब से लागू होगा, इस पर फैसला होना बाकी है। 
विज्ञापन

जल्द ही पहली लिफ्ट कृष्णानगर स्टेशन पर

डेमो ‌पिक
ट्रैफिक डायवर्जन लागू होते ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा। यह काम जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होना है। कुमार केशव ने बताया कि प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए मेट्रो मैन ई श्रीधरन 29 जुलाई को लखनऊ में होंगे। 

कुमार केशव ने बताया कि भले ही यूपी सरकार की तरफ से एक दिसंबर की जगह एक नवंबर को ट्रायल शुरू करने के संकेत दिए गए हों, पर ऐसा संभव नहीं होगा। 

हमें मेट्रो ट्रेन का पहला सेट ही 19 नवंबर को अलस्टॉम से मिलना है। उन्होंने बताया कि वह अगले हफ्ते टीम के साथ चेन्नई के श्रीसिटी स्थित प्लांट में तैयारी देखने जा रहे हैं। यदि ट्रेन के कोच पहले तैयार कराने में सफलता मिली, तभी पहले ट्रायल के बारे में सोचा जा सकता है।

एमडी ने बताया कि चार स्टेशनों पर सिविल वर्क प्लेटफॉर्म लेवल पर आ चुका है। बाकी चार स्टेशनों पर भी काम तेज है। सरोजनीनगर से ट्रांसपोर्टनगर डिपो तक 132केवीए की लाइन बिछाने का काम चार किमी में पूरा हो गया है। 

केवल दो किमी ही अब लाइन बिछाई जानी है। इसी महीने यह काम पूरा हो जाएगा। सितंबर से इस सेक्शन को बिजली मिलने लगेगी। 15 लिफ्ट की आपूर्ति हो चुकी है। 

जल्दी ही पहली लिफ्ट कृष्णानगर स्टेशन पर लगेगी। मवैया स्पेशल स्पान का काम भी तेज हुआ है। अक्तूबर तक यह सभी काम पूरा हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें