फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माणाधीन पुलिया बनी जान लेवा, दो महीने में नौ घायल

Mon, 04 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में बछरावां-मौरावां मार्ग पर विशुनपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया जानलेवा बन गई है। दो महीने में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अभियंता इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। निर्माणाधीन पुलिया के पास बैरीकेडिंग तक नहीं कराई गई न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। आने-जाने के लिए मिट्टी डालकर अस्थाई बाईपास बनाया गया है, जो इतना सकरा है कि आए दिन वाहन पलट जाते हैं।
विज्ञापन

विशुनपुर गांव के पास पुलिया जर्जर हो गई थी। लोक निर्माण विभाग इसे तोड़वाकर नई पुलिया का निर्माण करा रहा है। लोगों का आरोप है कि मानकों को ताक पर रख कर काम कराया जा रहा है। जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। सात जनवरी की रात 11 बजे परिवहन विभाग में तैनात कर्मचारी बिशनपुर निवासी प्रदीप (35) साइकिल से घर जा रहे थे। निर्माणाधीन पुलिया स्थित गड्ढे में गिर गए। इसी रात पस्तौर गांव निवासी राहुल (32), रामसरोज (25), पंकज (21) बाइक से बछरावां आए थे। वापस घर जाते समय वे भी वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ में इलाज कराया गया। 16 फरवरी को अमेठी निवासी बबलू (47) डीसीएम लेकर कानपुर जा रहे थे। बाईपास पर पलटने वे घायल हो गए थे। इसी तरह एक मार्च को बछरावां कस्बे से तिलक चढ़ाकर वापस लौट रहे कार सवार चार लोग निर्माणाधीन पुलिया में जा घुसे। इससे कार सवार उन्नाव जिले के शिकंदरपुर निवासी विवेक तिवारी (26), राजकुमार तिवारी (56) व नया पुरवा जिला हरदोई निवासी वेद शुक्ला (66), प्रेम प्रकाश (69) घायल हो गए थे। सभी घायलों को लखनऊ में इलाज कराया गया था।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। यदि चेतावनी बोर्ड या बैरीकेडिंग नहीं कराई गई तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें