फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भयमुक्त होकर चुनाव में करें वोट

Mon, 04 Mar 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। खासकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वोटरों को कोई अपने पक्ष में मताधिकार करने के लिए धमका न सके। रविवार को पुलिस अधिकारियों और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से शहर मेंं फ्लैग मार्च करके लोगों को चुनाव में भयमुक्त होकर मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर मिथलेश त्रिपाठी, सीओ सदर अमित सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह और एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट टी. महाजन की अगुवाई में जवानों ने डिग्री कॉलेज, सुपर मार्केट, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन चौराहा के अलावा डबल फाटक सहित अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस और एसएसबी के जवानों ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए लोगों को भयमुक्त होने का पाठ पढाया। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति का माहौल कायम रहना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में हम सबको मिलकर मतदान फीसदी बढ़ाना है। यह तभी संभव होगा, जब लोग बूथों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें