फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू डंपर ने बुजुर्ग को रौंदा

Thu, 08 Feb 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू डंपर ने साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने हादसे की जांच की।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर सूरजपुर बनापार निवासी सत्यनारायण (60) बुधवार शाम को साइकिल से कुटिया चौराहा गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए आया था। खरीदारी करने के बाद वापस घर जा रहा था। रास्ते में डलमऊ-जगतपुर मार्ग पर बनापार गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने साइकिल सवार सत्य नारायण को रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत की खबर परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें