फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में हजरतगंज में अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो को रौंदा

Thu, 24 Sep 2020 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरतगंज के गोमती नदी पुल संकल्प वाटिका के पास बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में फुटपाथ पर सो रहे दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं राहगीरों ने कार चालक को घेर लिया। कार ओला कैब से संबंध बताई जा रही है। वह हजरतगंज से अलीगंज सवारी लेकर जा रही थी।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अंजनी पांडेय के मुताबिक बुधवार रात करीब 10.30 बजे ओला कैब सिकंदरबाग से महानगर की तरफ जा रही थी। उसमें तीन लोग सवार थे। चालक अलीगंज के सेक्टर-क्यू निवासी नीशू चला रहा था। कार गोमती नदी पुल के पास पहुंचते ही बेकाबू हो गई। फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक फुटपाथ पर सोने वाले दोनों मजदूर हैं। घायलों में सिद्धार्थनगर बघमरा निवासी विनोद कुमार पांडेय और गोंडा के कर्नलगंज के गुरसरी निवासी दिनेश गोस्वामी शामिल हैं। दोनों देर शाम को मजदूरी करने के बाद पुल के पास पहुंचे। वहीं सो रहे थे। इसी बीच बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ गई। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के दौरान कार के दो पहिये तेज धमाके के साथ फट गये। वहीं कैब चालक को पुलिस को ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें