फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा

Thu, 20 Apr 2023 06:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौके पर ही मौत, घायल बेटे को जिला अस्पताल किया गया रेफर
विज्ञापन

तेज टक्कर होने से बाइक के उड़े परखच्चे, पुलिस ने पहुंचकर की पड़ताल
फोटो संख्या 19
संवाद न्यूज एजेंसी
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को रायबरेली-सेमरी मार्ग पर बेकाबू कार ने गेहूं की फसल की कटाई करने के बाद बाइक से घर जा रहे मां-बेटे को रौंद दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे खाले मजरे देदौर निवासी सुशील कुमार (23) अपनी मां बिटाना (45) पत्नी पुत्तीलाल के साथ गेहूं की कटाई करने खेत गया था। सुबह 11 बजे सुशील मां के साथ बाइक से घर जा रहा था। देदौर गांव के पास गुरुबख्शगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सड़क पर गिर गए। कार दोनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इससे ज्यादा चोट आने के चलते बिटाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घायल सुशील को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। थानेदार इंद्रपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन

इनसेट
कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक व महिला घायल
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक और महिला घायल हो गई। हादसे में रोझइया भीखमशाह गांव निवासी एवं ई-रिक्शा चालक सिद्धार्थ और ई-रिक्शा पर सवार जिंगना गांव की रहने वाली अर्चना मिश्रा घायल हो गई। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां अर्चना को जिला अस्पताल रेफर किा गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी
फोटो संख्या 7
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सरदारगंज तिराहे के पास बृहस्पतिवार को धमधामा से सरिया लादकर मतीनगंज की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे मे ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार एक युवक बाल-बाल बच गए। थानेदार शरद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी थी, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें