फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाला आरोपी मौसा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sat, 21 Mar 2026 08:10 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है। पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था। लेकिन, बाद में मामला खुल गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मड़ियांव थाना पुलिस ने नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का मौसा लगता है और बरेली का रहने वाला है। इसे कैरियर डेंटल कॉलेज के पास से पकड़ा गया है। 

यह है पूरा मामला

चौक निवासी युवक की पत्नी 2016 में किसी दूसरे युवक के साथ चली गई थी। तब से उसके बेटे व बेटी अपने ननिहाल फैजुल्लागंज इलाके में रहते थे। नानी की मौत के बाद मामा-मामी व मौसी उनकी देख-रेख कर रहे थे। इसी बीच मौसी ने बरेली निवासी युवक से शादी कर ली। इसके बाद युवक भी अपनी पत्नी के साथ रहने लगा। 

विज्ञापन


मृतका के भाई ने मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसमें नाबालिग बहन के साथ अनहोनी की आशंका जताई। भाई के मुताबिक, 18 मार्च की रात बहन को मौसा अपनी बाइक से दवा दिलाने की बात कहकर ले गया था। कुछ देर बाद उसने फोन करके बताया कि रास्ते में कुछ लोगों ने मारपीट करके किशोरी को जबरन कार में बैठाकर ले गए हैं। 

नदी किनारे मिले थे किशोरी के कपड़े व चप्पल

सूचना पर परिजन व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। वहां पर मौसा नशे में धुत मिला। पुलिस ने किशोरी की तलाश में रातभर आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान नदी किनारे किशोरी के कपड़े व चप्पल पड़े मिले। लेकिन, किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। 

19 मार्च को सुबह दोबारा खोजबीन करने पर उसका अर्धनग्न शव पीपा पुल के पास नदी से बरामद किया गया। मृतका के भाई ने मौसा पर दुराचार के बाद हत्या करके शव नदी में फेंकने की आशंका जताई। उसने बताया कि मौसा उसकी बहन पर गलत नजर रखता था। वह पहले भी कई बार गलत हरकत करने का प्रयास कर चुका था। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पूर्व में दर्ज एफआईआर में हत्या और पॉक्सो की धारा बढ़ाकर आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें