फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधिवक्ता की हत्या का आरोपी चाचा गिरफ्तार, बांका बरामद

Mon, 26 Oct 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। अधिवक्ता दिव्यांशु मिश्रा (32) की हत्या के आरोपी चाचा अजय मिश्रा को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। हमले में आरोपी अजय भी घायल हो गया था और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। वारदात 20 अक्तूबर की शाम महिगवां के कुम्हरावां स्थित शुक्लन पुरवा गांव में हुई थी।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक मड़ियांव के प्रीतिनगर निवासी दिव्यांशु मिश्रा अपने माता-पिता, पत्नी गरिमा और एक साल के बेटे के साथ रहते थे। दिव्यांशु के चाचा अजय गांव में अपनी जमीन बेच रहे थे, जिसका बेटा अर्जुन विरोध कर रहा था। अर्जुन ने चचेरे भाई दिव्यांशु को अजय को समझाने के लिए घर बुलाया था। 20 अक्तूबर को दिव्यांशु चाचा के घर पहुंचे और उन्हें जमीन बेचने से मना किया। आरोप है कि अजय शराब के नशे में दिव्यांशु से झगड़ने लगा। उसने बांके से दिव्यांशु के चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। हमले में दिव्यांशु घायल होकर गिर पड़े। दिव्यांशु को बचाने के लिए अर्जुन ने अजय के सिर पर डंडे से वार किया। इससे अजय भी गिर पड़ा। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात दिव्यांशु की मौत हो गई थी। अजय के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।
डीसीपी के मुताबिक, 25 अक्तूबर को सूचना मिली कि आरोपी को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल चुका है और वह घर पर मौजूद है। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया गया है। अजय पर वर्ष 2022 में मंदिर के पुजारी की हत्या का आरोप था, जिसकी जमानत दिव्यांशु ने ही कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें