फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विमान की सीट के नीचे से 1.95 करोड़ का लावारिस सोना बरामद

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट। 
विज्ञापन
सरोजनीनगर। लखनऊ एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने पांच फरवरी को सऊदी एयरलाइंस के विमान में सीट के नीचे से एक करोड़ 95 लाख 17 हजार रुपये का सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने इस लावारिस सोने को जब्त किया है।
विज्ञापन



एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि पांच फरवरी की रात करीब 12:50 बजे जेद्दा से आए सऊदी एयरलाइंस के विमान संख्या एसवी 892 में सीट के नीचे से उन्हें दो पैकेट और एक छोटी पॉलीथिन मिली। दोनों चीजों को खोलने पर पता चला कि उसमें 1267.600 ग्राम सोना रखा हुआ था। मामले की जानकारी कर्मियों ने सीमा शुल्क विभाग को दी। जांच में यह पता नहीं चल सका कि कौन सा यात्री सोना अपने साथ लेकर आया था। ऐसे में कोई वारिस नहीं मिलने पर सोने को जब्त कर लिया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह मामला तस्करी से जुड़ा है। फिलहाल सीमा शुल्क विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें