फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी व खेल के बीच अटूट रिश्ता : योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता (बैडमिंटन-टेबल टेनिस) के शुभारंभ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खाकी व खेल के बीच अटूट रिश्ता बन चुका है। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के 534 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से यूपी पुलिस व शासन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र दिया गया है। खेल कोटे के तहत 546 नई भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं, इन्हें भी बहुत जल्द नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि बैडमिंटन और टेबल टेनिस में एकाग्रता व त्वरित निर्णय की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। खेल के माध्यम से सीखे गए स्किल आपदा प्रबंधन के साथ ही विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने को तैयार करते हैं। जैसे बैडमिंटन में शटल-कॉक को नहीं गिरने देते, वैसे ही जीवन में सपनों और हौसलों को टूटने नहीं देना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि 25 करोड़ वाले उत्तर प्रदेश में 56 प्रतिशत युवा हैं। खेल के मैदान में अनुशासन, दृढ़संकल्प और समर्पण के बारे में खिलाड़ी को सिखाया जाता है और उसके माध्यम से ऐसे व्यक्तित्व को तराशने का कार्य होता है, जो राष्ट्र को सशक्त, सुरक्षित और विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है।
विज्ञापन


मौके पर यूपी में खेल व खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। समारोह के अंत में 35वीं वाहिनी पीएसी बैंड ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, अपर निदेशक (एसआईबी) विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक (पीएसी) आरके स्वर्णकार, मुख्यमंत्री कार्यालय के सलाहकार अवनीश अवस्थी, उप्र बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष नवनीत सहगल, चेयरमैन विराज सागर दास, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी (मध्य जोन) प्रीतिंदर सिंह समेत अन्य माैजूद रहे।

स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाएं

सीएम योगी ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रहे पांच दिवसीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन कलस्टर में लगभग 1400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है कि दैनिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद की गतिविधियों को भी जीवन का हिस्सा बनाएं। कबड्डी, कुश्ती, खो-खो, धनुर्विद्या, मलखंभ, तलवारबाजी, शतरंज प्राचीन काल से ही जीवन का हिस्सा रहे हैं।

एकाग्रता, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं अर्जुन

सीएम ने प्राचीन धर्मग्रंथों की चर्चा कर अर्जुन का भी उल्लेख किया। कहा कि अर्जुन एकाग्रता, अनुशासन व समर्पण के प्रतीक हैं। मल्लयुद्ध की बात करते हैं तो बलराम जी व भीम जी का स्मरण हो जाता है। बलराम मतलब शक्ति और संतुलन का प्रतीक। गदायुद्ध में शक्ति, रणनीति व पराक्रम भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें