फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं जागरूक नहीं, इसलिए हो रहे उन पर अपराध : सीएम योगी

Tue, 20 Nov 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सशक्तिकरण अभियान का शुुभारंभ करने पहुंचे सीएम योगी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं के जागरूक न होने के कारण ही उन पर अपराध होते हैं। यदि सुरक्षा व समृद्धि की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी होती तो महिलाओं से जुड़े अपराध खुद कम हो जाते। महिलाओं में जागरूकता लाकर उनके खिलाफ होने वाले अपराध का ग्राफ शून्य किया जा सकता है।

विज्ञापन


महिलाएं ही समाज की सबसे बेहतर शिक्षक हैं, इसलिए उनका जागरूक होना जरूरी है। प्रदेश की करीब 10 करोड़ महिलाएं जागरूक होंगी तो यूपी को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को कांशीराम स्मृति उपवन में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश भर से आई महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।

सीएम ने एक महीने तक प्रदेश के 75 जिलों में चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि पहले भी महिलाओं को सशक्त बनाने के नाम पर तमाम योजनाएं बनती रहीं लेकिन इसका वास्तविक लाभ उन्हें नहीं मिल रहा था। महिलाएं लगातार पिछड़ती गईं। इसलिए इस विशेष अभियान के जरिये उन्हें जागरूक करने का फैसला किया गया है। इसमें  महिलाओं को आगे आने की जरूरत है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर उज्ज्वला, जनधन, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं शुरू की हैं। इससे महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। जिस समाज में नारी का सम्मान होगा, वह समाज सशक्त होगा।
इसी उद्देश्य से उनकी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है। महिलाएं जागरूक होंगी तो भ्रष्टाचार खत्म करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने पहले की सरकारों पर निशाना साधा। कहा, पहले जो भी योजनाएं बनीं वह जाति, क्षेत्र, धर्म, मजहब को ध्यान में रखकर बनीं। मगर, भाजपा सरकार सबको ध्यान में रखकर योजनाएं बनाती है और उसका लाभ हर लाभार्थी तक पहुंचाने का प्रयास भी करती है। यह अभियान उसी प्रयास का हिस्सा है।

इस मौके पर महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री स्वाति सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल और प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मोनिका एस गर्ग मौजूद रहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान की मार्गदर्शक पुस्तिका का लोकार्पण एवं एक लघु फिल्म को लॉन्च किया।

Trending Videos
विज्ञापन

सीएम खुद करेंगे अभियान की मॉनिटरिंग

मुख्यमंत्री ने कहा, वह खुद इस अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर 8733087330 शुरू किया गया है। अभियान से जुड़े कार्यकर्ता जब लाभार्थी के घर पहुंचेंगे तो उसके नंबर से इस नंबर पर मिस कॉल दिलवाएंगे ताकि प्रदेश में वास्तविक लाभार्थियों की संख्या का पता चल सके। उन्होंनेपारदर्शिता के साथ अभियान चलाने की अपील की है।

अखिलेश सरकार में जमीन पर नहीं उतरी योजनाएं 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा, पहले की सरकारें महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं को जमीन पर नहीं उतार पाईं। गरीबों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति प्रदेश में काफी खराब रही है। अखिलेश सरकार साढ़े तीन साल में मात्र 68 हजार आवास बना पाई थी। योगी सरकार ने महज डेढ़ साल में 11 लाख मकान बनाकर यह साबित किया है कि भाजपा सरकार महिलाओं के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। नारी सम्मान से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में यह अभियान कारगर साबित होगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें