फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की शह पर बन रहा अवैध अपार्टमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विकल्पखंड में जिस अवैध अपार्टमेंट पर तोड़ने की कार्रवाई के बाद इसे दोबारा से तैयार किया जा रहा है। उसकी जानकारी एलडीए के इंजीनियर्स के अलावा पुलिस को भी है। एलडीए एक माह के अंदर तीन बार पुलिस को पत्र भेज चुका है। इसके बाद भी काम बंद नहीं कराया गया।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ में मंगलवार को खबर प्रकाशित होने के बाद एलडीए ने फिर से कार्रवाई अवैध अपार्टमेंट के खिलाफ शुरू कर दी है। यह अपार्टमेंट गंगोत्री इंफ्रा डवलपर्स और मीना अग्रवाल पत्नी पवन अग्रवाल ने बनवाया है। दो भूखंड 127ए, 127बी पर बनी छह मंजिला इमारत में काम रुकवाने के लिए एलडीए के अधिशाषी अभियंता भूपेंद्र बीर सिंह ने थानाध्यक्ष चिनहट और एसपी नार्थ को मंगलवार को फिर से पत्र भेजा है। एसपी नार्थ से शिकायत दर्ज कराते हुए अधिशाषी अभियंता ने कहा है कि 13 जून, 26 जून और तीन जुलाई को भी पत्र चिनहट थाने भेजा गया, इसके बाद भी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई कर काम बंद नहीं कराया गया। चोरी छिपे काम अब भी जारी है। अपार्टमेंट में जितना भाग एलडीए ने तोड़ा था, उसे भी रिपेयर कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने भी खरीदे फ्लैट!
एलडीए के सूत्रों का कहना है कि यह जानकारी में आया है कि इस अपार्टमेंट में कुछ फ्लैट पुलिस अधिकारियों ने भी खरीदे हैं। 11 जुलाई 2018 को हुई कार्रवाई के समय भी पुलिस अधिकारियों ने पूरी कोशिश अपार्टमेंट को न तोड़ने के लिए की थी। इसके बाद भी कार्रवाई हुई। अब जिन फ्लैटों की फिनिशिंग तेजी से की जा रही है, वे पुलिस अधिकारियों के ही हैं। इससे वहां काम भी नहीं रुक पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें