फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अतीक की बेनामी संपत्तियों का सौदा करने लखनऊ आया था विजय मिश्र, होटल में शाइस्ता या जैनब के होने का शक

Mon, 31 Jul 2023 08:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उमेशपाल हत्याकांड में वांछित माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह अतीक के परिवार की महिला के साथ जमीन का सौदा करने लखनऊ आया था। होटल में किसी महिला के साथ होने की सटीक सूचना मिली थी। मुकदमों की पैरवी के लिए लखनऊ की एक जमीन बेचनी थी।
विज्ञापन
Atiq Ahmed lawyer Vijay Mishra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद बाकी परिवार मुकदमों की पैरवी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पैसों की कमी से जूझ रहा है। इसी वजह से अतीक के परिवार की महिला सदस्य के साथ वकील विजय मिश्र किसी बेनामी जमीन का सौदा करने लखनऊ आया था। 
विज्ञापन


इसकी पुख्ता सूचना मिलने पर प्रयागराज पुलिस ने एसटीएफ से संपर्क साधा, जिसके बाद विजय मिश्र को गोमतीनगर के विभूति खंड इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि इस दौरान अतीक के परिवार की महिला सदस्य फरार होने में कामयाब हो गई।

शनिवार रात विजय मिश्र की गिरफ्तारी के बाद प्रयागराज पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक विजय मिश्र राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक गुजरात की साबरमती जेल से जब अतीक उमेश पाल की हत्या की साजिश रच रहा था, तब विजय मिश्र लगातार उसके संपर्क में था। 
विज्ञापन


उसे इस साजिश की पूरी जानकारी थी। विजय मिश्र पर उमेश पाल की लोकेशन की जानकारी देने का भी आरोप है। बताते चलें कि उमेश पाल की हत्या के बाद विजय मिश्र लगातार विवादों में बना रहा। उसने अशरफ के एक गोपनीय पत्र के बारे में भी जानकारी दी थी, हालांकि यह कभी सामने नहीं आया। अधिकारियों के मुताबिक उमेश की हत्या के बाद भी अतीक ने फेसटाइम के जरिए विजय मिश्र से बात की थी।

शाइस्ता या जैनब के होने का शक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोमतीनगर के होटल में विजय मिश्रा जिस महिला से मिलने आया था, वह अतीक की पत्नी शाइस्ता या फिर अशरफ की पत्नी जैनब हो सकती है। ये दोनों अतीक की बहन आयशा नूरी और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ बीते कई माह से फरार चल रही हैं। 
 
विज्ञापन

परिवार के अधिकतर सदस्यों पर मुकदमे दर्ज होने की वजह से उनको पैरवी के लिए पैसों की कमी आड़े आ रही है। इसी वजह से लखनऊ में अतीक की बेनामी संपत्तियों का सौदा करके पैसा जुटाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें